FINAL: अक्षय कुमार की नमस्ते इंग्लैंड की कास्ट...मचाएगी दंगा!
अक्षय कुमार की नमस्ते इंग्लैंड का काम काफी दिनों से रूका पड़ा था लेकिन अब लगता है कि फिल्म का काम वापस पटरी पर आ गया है। काफी समय से फिल्म की हीरोइन को लेकर काफी कन्फ्यूजन चल रहा था और अब ये तय हुआ है कि फिल्म में अक्षय कुमार का साथ देंगी सोनाक्षी सिन्हा।
कैटरीना कैफ ने पहले ही ये रोल मना कर दिया था, जिसके बाद से सोनाक्षी के ही नाम की चर्चा थी और अब सोनाक्षी को केवल साइन करना बचा है, बाकी सब कुछ तय हो चुका है। गौरतलब है कि अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी साथ में काफी सुपरहिट है।
[क्यों परफेक्ट LADY सलमान खान हैं सोनाक्षी]
राउडी राठौर, हॉलीडे, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा, बॉस और जोकर में दोनों साथ काम कर चुके हैं। ये उनकी छठवीं फिल्म साथ में होगी। नमस्ते इंग्लैंड विपुल शाह प्रोड्यूस कर रहे हैं , हालांकि फिल्म का ़़डायरेक्टर अभी तय नहीं है।
इसके अलावा अक्षय कुमार और भी कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, जानिए उनकी आने वाली फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications