अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम की रिलीज़ डेट तय, इस खास दिन मिलेगा फैन्स को सरप्राइज़
अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम, डिज़्नी हॉटस्टार पर रिलीज़ होनी है, ये सबको पता है लेकिन अब फिल्म की रिलीज़ डेट भी तय हो चुकी है। अगर इस समय गपशप गली में उड़ रही अफवाहों की मानें तो अक्षय कुमार की फिल्म उनके जन्मदिन पर फैन्स के लिए शानदार तोहफा होगी।
जी हां, खबरों की मानें तो लक्ष्मी बम 9 सितंबर को डिज़्नी हॉटस्टार पर रिलीज़ हो रही है और फिलहाल फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का काम तेज़ी से चल रहा है।

फिल्म तमिल फिल्म कंचना का रीमेक है और इसे डायरेक्ट किया है राघव लॉरेन्स ने। माना जा रहा है कि हॉटस्टार पर रिलीज़ करने के लिए फिल्म को बेहद तगड़ी डील दी गई और इसलिए इसे ऑनलाइन रिलीज़ करने का फैसला लिया गया।
अक्षय कुमार के जन्मदिन पर फैन्स को ये तोहफा देना बेहद शानदार आईडिया होगा। पहले ये फिल्म 5 जून को ईद पर रिलीज़ होने वाली थी और सलमान खान की फिल्म राधे के साथ क्लैश होने वाली थी। लेकिन कोरोना महामारी के बीच सारे प्लान धरे रह गए।


Click it and Unblock the Notifications