..................... Akshay Kumar's Jolly LLB 3 is already on roll - Hindi Filmibeat

#Dhamaka: अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी पार्ट 3...पूरी जॉली सीरीज़ तैयार!

अक्षय कुमार कोई भी काम बहुत ही सुपरफास्ट तरीके से करते हैं। और इस बार तो उनकी फिल्म जॉली एलएलबी 2 का अगला पार्ट प्लान होना शुरू भी हो चुका! जानिए सारी डीटेल्स।

अक्षय कुमार जो भी करते हैं बहुत ही सोच समझ कर करते हैं। और जॉली एलएलबी 2 भी ऐसा ही सोचा समझा एक कदम था। जहां फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है और इंतज़ार किया जा रहा है कि कब फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री मारेगी।

वहीं दूसरी तरफ जॉली एलएलबी 3 की प्लानिंग भी शुरू की जा चुकी है और स्क्रिप्ट पर काम पहले से ही चल रहा है। दरअसल, जब फॉक्स स्टार स्टू़डियो ने फिल्म में अरशद वारसी की जगह अक्षय कुमार को साइन किया तब ही ये प्लान बन चुका था।

Jolly-llb-2-akshay-kumar

सूत्रों की मानें तो अक्षय कुमार ने फिल्म केवल एक ही फिल्म के लिए साइन नहीं की है। जॉली एलएलबी की टीम एक बेहतरीन फिल्म सीरीज़ तैयार करना चाहती हैं। एक वकील होगा और देश के तमाम बेहतरीन मुद्दों को उठाते हुए केस लड़ेगा।
[DHAMAKA: नाम शबाना के बाद अक्षय कुमार के 'बेबी सीक्वल' की तैयारी शुरू]

पहली फिल्म का मुद्दा था हिट एंड रन केस। और इसी तरह हर फिल्म की समस्या बदल दी जाएगी। बस यही कॉन्सेप्ट अक्षय कुमार को बहुत पसंद आ गया है और उन्हें जॉली एलएलबी सीरीज़ के लिए काफी एक्साइटमेंट दिखाया है।

वैसे तो अक्षय कुमार सीरीज़ फिल्मों में धीरे धीरे माहिर हो रहे हैं , ऐसे में ये कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी अगर उनकी सीरीज़ बॉलीवुड की बेहतरीन सीरीज़ फिल्मों में शामिल हो जाए। वैसे आजकल उनकी इस डिब्बाबंद फिल्म पर भी सुपरफास्ट काम हो रहा है।

जानिए अब तक की बेस्ट सीरीज़ फिल्में -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X