#BackOnTrack: अक्षय आए नहीं कि दौड़ पड़ी है हेरा फेरी 3!
अक्षय कुमार की हेरा फेरी 3 इतनी दिलचस्प हो जाएगी ये तो सबको पता था लेकिन इतनी जल्दी हो जाएगी ये किसी को नहीं पता था।
हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर नीरज वोरा ने साफ कर दिया है कि कुछ दिक्कतें हुईं लेकिन उन सबमें सबसे अच्छा ये हुआ कि फिल्म की ओरिजिनल कास्ट यानि कि अक्षय कुमार - सुनील शेट्टी और परेश रावल अब फिल्म में वापसी कर चुके हैं।
[#MasterMind: एक फिल्म के बदले...अक्षय कुमार की तीन फिल्में!]
लेकिन अब नीरज वोरा को अक्षय कुमार ने रिप्लेस करवा दिया है। फिल्म को डायरेक्ट करेंगे या तो प्रियदर्शन या फिर अहमद खान! ज़्यादा संभावनाएं अहमद खान की है।
वहीं फिल्म पूरी तरह से सीक्वल होगी और वहीं से शुरू होगी जहां पर फिर हेरा फेरी खत्म हुई थी। यानि कि राजू पिस्तौल लेकर भागता है और अब बाबू भईया और श्याम उसे ढूंढेंगे। नीरज वोरा फिल्म के लेखक हैं और उन्हें वापस स्क्रिप्ट पर काम करने को कहा गया है।
["रणवीर, रणबीर और सिद्धार्थ मुझसे ज़्यादा काबिल" - अक्षय]
अब फिल्म की ओरिजिनल तिकड़ी राजू - श्याम और बाबू भईया वापस आ चुके हैं। पहले दो पार्ट में ये तिकड़ी कमाल दिखा चुकी है इसलिए फैन्स काफी एक्साइटेड हैं।


Click it and Unblock the Notifications