सेक्स एजुकेशन पर आधारित होगी अक्षय कुमार की ये फिल्म? हो गया टाइटल का खुलासा!

सुपरस्टार अक्षय कुमार इस वक्त कई धमाकेदार प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और हाल ही में उनकी एक फिल्म को लेकर खबर आई थी। पता चला था कि अभिनेता सेक्स एजुकेशन पर एक फिल्म बना रहे हैं और इसका ऐलान उन्होने रेड सी फिल्म फेस्टिवल के दौरान कर डाला था। अब इस फिल्म से एक बड़ी अपडेट सामने आ रही और रिपोर्ट्स में इस फिल्म के टाइटल का खुलासा हो गया है।
दरअसल ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि ओह माई गॉड 2 (OMG 2) होने वाली है। पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो रेड सी फिल्म फेस्टिवल के दौरान सुपरस्टार अक्षय कुमार ने जो खुलासा किया है,
वो फिल्म OMG- ओह माय गॉड 2 है और इसको लेकर ही बात कर रहे थे। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि फिल्म एक कोर्ट रूम ड्रामा होने वाली है जिसमें ये समस्या अदालत तक पहुंचती है।

ऐसा होगा किरदार
अक्षय कुमार उस नागरिक का किरदार निभाने वाले हैं जो कि अदालत में जाता है और ये मांग करता है कि स्कूलों में यौन शिक्षा अनिवार्य कर देनी चाहिए।

आधिकारिक होना बाकी है
हालांकि इस रिपोर्ट को आधिकारिक होना बाकी है क्योंकि अक्षय कुमार या फिल्ममेकर की तरफ से किसी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

अक्षय कुमार का बयान
कोर्ट रूम ड्रामा की बात करें तो इसके पहले कई फिल्में हैं जोकि इस आधार पर बनीं हैं और काफी पसंद की जा चुकी हैं। इस फिल्म को लेकर अक्षय कुमार ने कहा था कि मुझे ऐसे विषय पर फिल्में बनाना अच्छा लगता है जो कि समाज को प्रभावित करती हैं और उनसे जुड़ी हुई होती हैं।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर अक्षय कुमार इस फिल्म के अलावा गोरखा, बड़े मियां छोटे मियां और कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रहे हैं। फैंस उनके प्रोजेक्ट्स का इंतजार काफी बेसब्री से करते हैं और अक्सर उनकी फिल्में कमाल का काम करती हैं।

काफी उम्मीदें हैं
इस साल उनकी कुछ फिल्में रिलीज जरूर हुई हैं लेकिन वो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं हैं। आने वाली फिल्मों से उनको काफी उम्मीदें हैं।


Click it and Unblock the Notifications