Cute PIC: अक्षय कुमार की बेटी देगी बाबा रामदेव को कंपिटिशन
[गपशप] अक्षय कमार और ट्विंकल खन्ना की बेटी नितारा की तस्वीरें तो हमने काफी देखी है। लेकिन मम्मी ट्विंकल खन्ना ने अपने 2 साल की बेटी की एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर आप भी मुस्करा उठेंगे।
डिजाइनर, कॉलमनिस्ट और पूर्व एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने छोटी सी नितारा की एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। जिसमें वह ट्विंकल के सामने बैठ योगा सीखने की कोशिश कर रही है।
Rare PIC: रणबीर कपूर की इससे क्यूट तस्वीर कभी न देखी होगी
ट्विंकल ने यह तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन डाला है कि, नितारा बाबा रामदेव को एक मजबूत कंपिटिशन दे सकती है.... बस फिर क्या था, नितारा की क्यूट सी तस्वीर वायरल होने लगी। बाकी सितारों से अलग अक्षय अपनी बेटी की काफी तस्वीरें ही सोशल मीडिया में शेयर करते हैं। लिहाजा, यह तस्वीर अक्षय के फैंस के लिए काफी खास हो सकती है।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications

