#Housefull_4: तो इस एक्ट्रेस के साथ दिखेंगे अक्षय कुमार.. पहली बार.. दिवाली धमाका!
अक्षय कुमार स्टारर हाउसफुल 4 की तैयारी धमाकेदार तरीके से शुरू हो चुकी है। हालांकि फिल्म के कास्ट का नाम अभी तक बाहर नहीं आ पाया है। अब तक हाउसफुल 4 में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और बॉबी देओल के फाइनल होने की खबर है।
अक्षय कुमार की वजह से.. अजय देवगन की बिग बजट फिल्म डिब्बाबंद!
वहीं, एक्ट्रेस की बात करें तो इस बार निर्माता जैकलीन फर्नाडीस को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, फिल्म में जैकलीन नहीं.. बल्कि अक्षय कुमार के अपोजिट कृति सैनन दिखेंगी।

जी हां, कृति सैनन पहली बार हाउसफुल फ्रैंचाइजी से जुड़ने वाली हैं। वहीं, पहली बार किसी सीनियर सुपरस्टार के साथ काम करने का भी मौका मिलेगा। हाउसफुल 4 की शूटिंग जून- जुलाई से शुरु कर दी जाएगी। देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म में और दो कौन सी एक्ट्रेसस फाइनल होती हैं।
बहरहाल यहां जानें फिल्म से जुड़ी कुछ और दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications











