आमिर के इश्क को अक्षय ने कुत्ता बना दिया

अब रही बात आमिर के इश्क की तो आपको शायद याद हो कि सालों पहले आमिर खान और अजय देवगन की फिल्म आई थी इश्क। अब इश्क तो आमिर का हुआ जो कि बहुत खूबसूरत था। दिल से था लेकिन अब आमिर के इस प्यार भरे इश्क को अक्षय कुमार ने कुत्ता बना दिया है।
यह गाना मीका सिंह ने गाया है। गाने में अक्की एक रॉकस्टार बनकर गाना गा रहे हैं। गाने का म्यूजिक काफी धमाकेदार है। अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित द शौकीन्स में अक्षय कुमार एक बेहतरीन भूमिका में हैं। हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता नहीं मिली लेकिन फिल्म ने अपने साथ रिलीज हुई बाकी फिल्मों से बेहतर रिस्पॉंस कमाया।


Click it and Unblock the Notifications