आमिर खान के कमेंट पर.. अक्षय कुमार का REACTION
आमिर खान ने कहा था कि वे अक्षय कुमार से पैसों की सलाह लेना चाहते हैंं। इस कमेंट पर अक्षय कुमार का रिएक्शन जानें यहां।
कॉफी विद करण में आमिर खान से जब पूछा गया कि वह अक्षय कुमार से क्या सलाह लेना चाहेंगे.. तो आमिर ने कहा कि पैसों के मामले में मैं अक्षय कुमार से सलाह लूंगा। उनकी फिल्में बहुत कमा रही हैं।

बहरहाल, जब इस कमेंट पर अक्षय कुमार का रिएक्शन मांगा गया तो उन्होंने कहा- हाहा.. सोचिए, बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाने वाले एक्टर मुझसे यह कह रहे है।
TRAILER: जॉली एलएलबी 2.. सलमान+ अक्षय कुमार + धमाकेदार डायलॉग..
अक्षय कुमार ने कहा कि, मैं फिलहाल आउटडोर शूट पर बाहर था, इसीलिए मुझे पता नहीं है कि आमिर ने क्या कहा। लिहाजा, मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहूंगा। किसी के लिए भी मैं सिर्फ एक ही टिप दे सकता हूं.. if you want to earn more, then make more.
#BestOf2016: सलमान, अक्षय टॉप पर.. इन एक्टर्स से पीछे हुए शाहरूख, ऋतिक!
हम्म्म.. सही भी है। आमिर जहां साल में एक फिल्म करते हैं, वहीं, अक्षय कुमार तीन से चार फिल्में लेकर दर्शकों के सामने होते हैं। हालांकि कुल कमाई लगभग एक ही होती है। जहां आमिर की एक फिल्म 300 करोड़ पहुंच जाती है। अक्षय की हर फिल्म 100 करोड़ के आसपास होती है।
फिल्मों की बात करें तो आमिर खान की दंगल 23 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। वहीं, 2017 में अक्षय कुमार जॉली एलएलबी 2, 2.0, टॉयलेट एक प्रेम कथा जैसी फिल्मों के साथ आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications