#Dhamaka: रिलीज़ के पहले ही रूस्तम पार्ट 2 का एलान....छिपा रूस्तम!
रणवीर सिंह अक्षय कुमार की रूस्तम से काफी इंप्रेस नज़र आ रहे हैं। हुआ यूं कि रणवीर सिंह ने हाल ही में एक वीडियो बनाया। पहले तो किसी को कुछ समझ नहीं आया लेकिन फिर रणवीर बिल्कुल अक्षय के रूस्तम लुक में आते हैं और कहते हैं कि अक्की सर अगर आप रूस्तम हैं तो मैं छिपा रूस्तम।
[#ScoreCard: अक्षय 42, अजय 33, सलमान 29, शाहरूख 28, आमिर 23]
इसके बाद रणवीर सिंह ज़हर है कि प्यार है तेरा चुम्मा पर डांस करने लगते हैं। ये गाना अक्षय की फिल्म सबसे बड़ा खिलाड़ी का है। रणवीर ने वीडियो डालते हुए लिखा कि अक्षय सर आपके लिए ये चुम्मा ;)
Chumma to You @akshaykumar !!! 😘🐍 #9DaysToRustomhttps://t.co/CylJHobWRA
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) August 3, 2016
लेकिन फैन्स के लिए सरप्राइज़ यहीं खत्म नहीं होता। थोड़ी देर बाद अक्षय कुमार ने भी एक वीडियो डाला। ये वीडियो है रणवीर का वीडियो देखते हुए अक्षय, इलियाना और ईशा का रिएक्शन।
["आज तक किसी और सुपरस्टार को मैंने कुछ कहा?" - अक्षय कुमार]
तीनों साथ में फ्लाइट पर थे और ध्यान से वीडियो देखते हुए पूरा वीडियो बनाया है। इसके बाद वीडियो शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा कि फ्लाइट में इंटरटेनमेंट भेजने के लिए रणवीर को थैंक यूं। छिपा रूस्तम पागलपन था। लेकिन कभी बदलना मत।
Thank u for the inflight entertainment @RanveerOfficial! Chupa Rustom was insanely epic!Never change🙏🏻#9DaysToRustomhttps://t.co/8nGzzEJzNp
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 3, 2016
गौरतलब है कि अक्षय कुमार, इलियाना डीक्रूज़ और ईशा गुप्ता स्टारर रूस्तम 12 अगस्त को रिलीज़ हो रही है। फिल्म मशहूर नानावटी केस पर आधारित है, जहां एक नेवी ऑफिसर ने अपने पत्नी के प्रेमी का कत्ल किया था, क्योंकि वो उसकी पत्नी को अपनाने को तैयार नहीं था।


Click it and Unblock the Notifications