..................... Akshay Kumar and Rajnikanth film 2.0 release date can get postponed - Hindi Filmibeat

2.0 को लेकर आई चौंकाने वाली खबर, फैंस होंगे निराश, 2019 में नहीं होगा Dhamaka!

इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं। इन्हीं फिल्मों में से एक है अक्षय कुमार की आने वाली साइ-फाइ फिल्म 2.0.. बीते दिनों इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है और इस टीजर ने सोशल मीडिया पर ऐसा धमाका किया कि ये अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो बन गया है। ऐसे में फिल्म क्या कमाल करेगी ये तो आप समझ ही सकते हैं लेकिन हाल ही में इस फिल्म को लेकर एक ऐसी खबर आई है जिससे फैंस काफी निराश हो सकते हैं।

[खुलेआम किया Kiss, बुरी तरह शरमा गईं एक्ट्रेस, Video जबरदस्त वायरल]

खबरें हैं कि अक्षय कुमार और रजनीकांत की ये मच अवेटेड फिल्म रिलीज के लिए फैंस को काफी लंबा इंतजार करवा सकती है। पिछले दिनों फिल्म के निर्माता ने घोषणा की थी कि 2.0 को इस साल 29 नवम्बर को रिलीज़ किया जाएगा लेकिन करीब डेढ़ मिनट के इस टीज़र में रिलीज़ डेट का कोई ज़िक्र नहीं है। जबकि टीजर में रिलीज डेट मेंशन की जाती है। जाहिर है कि मेकर्स अभी रिलीज डेट को लेकर कंफ्यूज हैं। इसके बाद से ही फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।

akshay-kumar-rajnikanth-film-2-0-release-date-can-get-postponed

बताया जा रहा है कि फिल्म के VFX को लेकर अभी काफी काम बाकी है और इसी कारण फिलहाल डेट को रिवील नहीं किया गया है। बहरहाल, फिल्म का ट्रेलर दीवाली पर रिलीज होगा और तभी कुछ क्लियर हो पाएगा। 450 करोड़ के बजट पर तैयार की जा रही ये फिल्म बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी फिल्म साबित होने वाली है। तो इसी बात पर आगे जानें फिल्म से जुड़ी कुछ और दिलचस्प बातें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X