अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज' की शूटिंग पर बड़ा अपडेट, सेट बनाने की तैयारी- दिवाली पर राधे से टक्कर!
अभिनेता अक्षय कुमार ने न्यू नॉर्मल में काम की शुरूआत कर दी है। वह अपनी फिल्म बेल बॉटम के लिए स्कॉटलैंड में हैं। फिल्म के शूटिंग के बीच ही अक्षय कुमार ने अपना 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। अब अक्षय कुमार के फैंस के लिए नयी खुशखबरी ये सामने आ रही है कि वह अपनी अपकमिंग फिल्म पृथ्वीराज की शूटिंग जल्द ही शुरू करने वाले हैं। कोरोना के चलते अक्षय कुमार के कई प्रोजेक्ट अधर में रह गए। लेकिन वह अपने फैंस के लिए एक बार फिर काम में जुट गए हैं।
लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पृथ्वीराज के निर्माताओं ने फिल्म की शूटिंग के लिए कमर कस ली है। मिड-डे की रिपोर्ट की मानें तो अक्षय कुमार इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू कर देंगे ताकि अक्टूबर तक फिल्म फ्लोर पर आ सके। वैसे तो ये फिल्म दिवाली पर रिलीज होनी थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते देरी हो गई। अब कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए फिल्म निर्माता ध्वस्त हुए सेट को रिपेयर करवाएंगे। कोरोना और मुंबई में बारिश के चलते पृथ्वीराज के सेट को ध्वस्त कर दिया गया था।
अक्षय कुमार की फिल्म में पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर डेब्यू करने वाली हैं। मानुषी ने साल 2017 में मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया था। अब पहली बार पर्दे पर मानुषी एंट्री करेंगे वो भी बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ।


Click it and Unblock the Notifications