#BreakingBuzz: अक्षय कुमार ने शाहरूख के लिए पोस्टपोन की अपनी फिल्म!
अक्षय कुमार ने क्रैक की रिलीज़ डेट बढ़ा दी और अब शाहरूख खान - अनुष्का शर्मा की इम्तियाज़ अली वाली फिल्म अकेले होगी रिलीज़।
बहुत ही अच्छा लगता है जब बॉलीवुड में कोई समझदारी दिखाता है। और इस बार ये समझदारी दिखाई है अक्षय कुमार ने। दरअसल, अक्षय कुमार ने 15 अगस्त 2017 की तारीख अपनी फिल्म क्रैक के लिए बुक की थी। उन्होंने रूस्तम की रिलीज़ के साथ ही फिल्म का पहला पोस्टर भी निकाल दिया था।
इसके बाद हाल ही में सलमान खान ने शाहरूख खान - अनुष्का शर्मा की नई फिल्म का पहला लुक जारी किया और ये एलान किया कि इम्तियाज़ अली की ये फिल्म 11 अगस्त 2017 को रिलीज़ होगी। मतलब कि शाहरूख खान की फिल्म अक्षय कुमार की क्रैक से बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेगी।

वैसे तो शाहरूख खान अपना 150 करोड़ का नुकसान कर चुके हैं। कैसे वो जानिए यहां। लेकिन अब अक्षय शाहरूख खान का और नुकसान नहीं करना चाहते। इसलिए उन्होंने सीधा फिल्म के प्रोड्यूसर नीरज पांडे से बात की और क्रैक को 2018 में शिफ्ट कर दिया।
शाहरूख खान ने अपने बॉक्स ऑफिस पर चौंकाने वाला खुलासा कर ही दिया है ऐसे में अक्षय का ये कदम शाहरूख के लिए चैन की सांस लेकर आएगा। खासतौर से तब जब शाहरूख की सबसे महंगी फिल्म भी क्लैश हो रही है। वो भी एक धमाकेदार सीक्वल से। डीटेल जानिए यहां।
जहां तक सवाल है अक्षय कुमार का वो अपने टॉप फॉर्म में चल रहे हैं। और अप अपनी अगली 5 फिल्मों से अक्षय कुमार ने 800 करोड़ की कमाई तय कर ली है -


Click it and Unblock the Notifications