पोस्टर देखकर फिल्म की!

यह बात फिल्म से जुड़े रोहन सिप्पी ने बतायी कि मैं और फिल्म के लेखक श्रीधर पहले से ही अक्षय को लेना चाहते थे कहानी भी उन्हीं को केन्द्र में रखकर लिखी गयी थी।
हमने फिल्म से संबंधित उन पर एक पोस्टर भी पहले तैयार कर दिया था जिससे उनके मन मे फिल्म के प्रति लगाव पैदा किया जा सके । उस पोस्टर ने कमाल दिखा ही दिया जब अक्षय ने पोस्टर देखकर ही फिल्म करने के लिए हां कर दिया।
फिल्म में एक ऐसे युवक की कहानी है जिसकी जिंदगी चीन से लेकर चांदनी चौक तक की यात्रा करती है यह यात्रा उसके जीवन मे नए मोड़ लाती है। खुद पर यकीन करना सिखाती है।
फिल्म के निर्माताओं को यकीन है कि फिल्म सफलता के नए प्रतिमान कायम करेगी।
akshay kumar अक्षय कुमार चांदनी चौक टू चाइना बालीवुड रोहन सिप्पी bollywood chandni chowk to china rohan sippy


Click it and Unblock the Notifications