रोजाना माता-पिता के पैर छूते है अक्षय
बॉलीवुड मेगास्टार अक्षय कुमार अपनी कामयाबी का राज अपने माता-पिता के आर्शीवाद को मानते है। वो रोजाना सुबह अपने माता पिता के पैर छूकर आर्शीवाद लेने के बाद ही कोई दूसरा काम ही शुरू करते है।
अक्षय ने बताया, " मैं कहूंगा कि मेरी सफलता का राज मेरे माता पिता का आर्शीवाद है। वे मेरी सबसे बड़ी शक्ित है और यही हम हिंदूओं का विश्वास भी है।"
उन्होने लोगों को भी सलाह दी, " सुबह काम पर जाने से पहले अपने माता पिता के पैर छूएं और जिंदगी में सफलता पाएं।" फिलहाल अक्षय की ब्लू फिल्म आने वाली है जो बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications