फिर बनेगी अक्षय-प्रियंका की जोड़ी
पहली बार फिल्म अंदाज से अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आई थी। इस फिल्म में दोनों ने मिलकर जबरदस्त अंगप्रदर्शन किया था जिसकी वजह से दोनों काफी चर्चा में आ गए थे। यहां तक कि दोनो के बीच रोमांस की खबरें भी उड़ी थी।
इस चर्चे से अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना को काफी परेशानी हुई थी। उसी दौरान दोनो की एक और फिल्म आई थी एतराज में। इस फिल्म की काफी चर्चा हुई थी। इसके बाद कई साल गुजर गए लेकिन दोनों की कोई फिल्म नही आई। कहा जा रहा था कि ट्विंकल नही चाहती थी कि अक्षय दूबारा प्रियंका के साथ काम करें।
लेकिन समय के साथ यह चर्चा कम पड़ने लगी। काफी साल गुजरने के बाद सुनने में आ रहा दोनो कलाकार एक बार फिर अपनी स्क्रीन केमिस्ट्री का जलवा बिखेरने को बेताब है। अक्षय ने खुद इस बारे में कहा, '' उसके साथ काम करने का काफी मन है। प्रशंसक भी हमारी जोड़ी देखने को बेताब है मैं जल्दी ही प्रशंसको को खुश करने वाला हूं।''
अब देखना है कि कब तक दोनो की फिल्म आती है। लेकिन अक्की ने भरोसा दिलाया है तो विश्वास करना ही पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications