DHAMAKA: एक धमाकेदार सीक्वल.. क्या KHAN के हाथों से लें जाएंगे अक्षय कुमार!
[बॉलीवुड न्यूज] एक के बाद एक सुपरहिट और हट के फिल्में देने वाले सुपरस्टार अक्षय कुमार एक और फिल्म से जुड़ते नजर आ रहे हैं। जी हां, खबरों में है कि सुभाष कपूर अपनी नेश्नल एवार्ड फिल्म 'जॉली एलएलबी' के सीक्वल की तैयारी में लगे हैं। लेकिन इस बार फिल्म में अरशद वारसी नजर नहीं आएंगे।
अफवाहों के अनुसार, फिल्म के लिए अक्षय कुमार और सैफ अली खान का नाम सामने आ रहा है। फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम खत्म हो चुका है, लिहाजा अब दोनों एक्टर्स को फिल्म के लिए अप्रोच किया जाएगा। काफी उम्मीद है कि फिल्म के लिए अक्षय कुमार का नाम ही ऊपर होगा।
सलमान खान vs शाहरूख खान.. क्या रिकॉर्ड कायम रख पाएंगे सलमान!
वहीं, फिल्म में बोमन ईरानी वाला किरदार परेश रावल निभाते नजर आएंगे। खैर, फिल्म के कास्ट को लेकर अभी फाइनल घोषणा होनी बाकी है। कोई शक नहीं कि अक्षय कुमार एक के बाद एक फैंस को अलग अलग फिल्मों से इंटरटेन करते आए हैं।
अपनी आने वाली फिल्म रोबोट 2 यानि की फिल्म 2.0 में अक्षय कुमार रजनीकांत के सामने निगेटिव भूमिका में दिखाई देंगे। कोई शक नहीं कि फैंस अब इस स्टार की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
यहां जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications
