..................... Akshay Kumar on working with Shahrukh, Salman and Aamir Khan - Hindi Filmibeat

PICS: शाहरूख, सलमान, आमिर के साथ काम नहीं कर पाएंगे अक्षय.. जानिए क्यों!

[फीचर] बॉलीवुड की 'खान तिकड़ी' के अलावा अक्षय कुमार एक ऐसे नाम हैं, जिनपर बॉलीवुड के साथ साथ दर्शक भी आंख बंद कर विश्वास करते हैं। बहरहाल, एक जैसा क्रेज होने के बावजूद बॉलीवुड निर्देशक कभी- कभार ही अक्षय और खान्स को लेकर कोई फिल्म बनाते हैं।

शाहरूख खान, सलमान खान हों या आमिर खान, अक्षय को इनके साथ दर्शकों ने काफी कम देखा है। खान तिकड़ी के साथ काम करने की बात पर अक्षय कहते हैं कि, 'यहां कौन किससे बेहतर है, यह हमारे बीच कभी नहीं रही। मैं अपनी तुलना किसी से नहीं करना चाहता और न ही किसी तरह की रेस पर विश्वास करता हूं।'

इतना ही नहीं अक्षय ने कहा कि, वे किसी भी खान के साथ काम कर सकते हैं, लेकिन यहां मुश्किल बात है यूनिटी की। बॉलीवुड में सितारों के बीच काफी मुश्किल से यूनिटी बनती है, शायद इसीलिए यहां मल्टी- स्टारर फिल्म कम बनते हैं। शाहरूख, सलमान, आमिर के साथ काम न करने की वजह यही है। बाकी जहां तक बात है रिश्तों की, तो तीनों खान के साथ मेरा रिश्ता बहुत अच्छा है।

यहां देखिए कब कब रहा अक्षय और खान तिकड़ी का साथ-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X