OUCH.. अक्षय कुमार ने कहा कुछ ऐसा.. उनके फैंस भी कहेंगे- गलत है!
एयरलिफ्ट के लिए अक्षय कुमार को कोई अवार्ड नहीं मिला। इस पर अक्षय कुमार ने कहा कि, हो सकता है मैं इस योग्य नहीं हूं।
अक्षय कुमार कई बार अवार्ड के खिलाफ अपनी आवाज उठा चुके हैं। 2017 फिल्मफेयर अवार्ड्स में कई बेहतरीन फिल्मों को नजरअंदाज किया गया है। खासकर अक्षय कुमार की फिल्मों को। वैसे अक्षय कुमार के लिए कोई नई बात नहीं होगी। पिछले कई सालों का रिकॉर्ड देंखे तो फिल्मफेयर में शायद ही अक्षय कुमार का नाम दिखे।
अक्षय कुमार की 'जॉली एलएलबी 2'.. 125 करोड़ के साथ सुपरहिट!
लिहाजा, हाल ही में जॉली एलएलबी 2 के प्रमोशन के दौरान जब अक्षय कुमार से पूछा गया कि एयरलिफ्ट के लिए उन्हें अवार्ड ना मिलने का उन्हें अफसोस है या नहीं? तो एक्टर ने सीधे शब्दों में कहा- शायद मैं अवार्ड के लायक नहीं था। इसीलिए नॉमिनेट नहीं हुआ.. OUCH..

कोई शक नहीं कि अक्षय कुमार अपनी हर फिल्म में बेस्ट होते हैं। ऐसे में उनकी योग्यता पर शायद ही किसी को शक हो। लिहाजा, अक्षय से ऐसी बातें सुनकर उनके फैंस को थोड़ा दुख तो होगा। सभी चाहते थे कि एयरलिफ्ट के लिए अक्षय कम से कम नॉमिनेट हों। ट्विटर पर इसे लेकर मुहिम भी शुरु किया गया था।
बहरहाल, यहां जानें अक्षय कुमार और अवार्ड्स का रिश्ता-


Click it and Unblock the Notifications