अक्षय को देख निकोलस बोले लोग
क्या आपको देसी खिलाड़ी अक्षय कुमार और विदेशी अभिनेता निकोलस केज में कोई समानता नजर आती है? हमको भले ही न नजर आए लेकिन हालीवुड जनता फिल्म कमबख्त इश्क की शुटिंग के दौरान अक्षय को निकोलस समझ बैठी।
अक्षय ने इस फिल्म के कुछ दृश्यों की शुटिंग हालीवुड के स्टूडियो में की, जहां फिल्म फास्ट एण्ड फ्यूरियस का सेट लगा हुआ था। फिल्म के निर्माता साजिद नाडियवाला को सेट इतना भा गया कि वहां कुछ स्टंट दृश्य करने की सोची।
जब अक्षय ने कुछ स्टंट किए उनके स्टंट सीन को देखकर वहां की जनता निकोलस चिल्लाते हुए वाह वाह कर उठी। अब अक्षय क्या करते न तो जनता को कुछ कह सकते थे न ही खुश हो सकते थे।
कहा जा रहा है कि फिल्म विश्व के कई देशों में रीलिज होगी। चलो इससे कम से कम अक्षय को लोग पहचानने तो लगेगे।
More from Filmibeat
akshay kumar अक्षय कुमार कमबख्त इश्क निकोलस केज बालीवुड हालीवुड bollywood hollywood kambakkht ishq nicolas cage


Click it and Unblock the Notifications











