अक्षय कुमार का नया धमाका.. सुपरहिट जोड़ी के साथ.. तीसरी फिल्म FINAL
अक्षय कुमार एक साल में दो से तीन फिल्में आसानी से दे जाते हैं। ऐसे में अक्सर बैक टू बैक उनकी फिल्मों को लेकर खबरें आती रहती हैं। बहरहाल, ताज़ा अफवाहों की मानें तो अक्षय कुमार और निर्देशक नीरज पांडे की जोड़ी एक बार फिर साथ आने वाली है। बता दें, इस जोड़ी ने पहले स्पेशल 26 और बेबी जैसी सफल फिल्में दी हैं।
हालांकि आने वाली फिल्म क्रैक होगी या स्पेशल 26 की सीक्वल, इसका अभी तक खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन खबरों की मानें तो फिल्म की तैयारी शुरु हो चुकी है। अक्षय फिलहाल केसरी और हाउसफुल 4 की शूटिंग पूरी करेंगे। उसके बाद ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरु करेंगे।

अक्षय फिलहाल केसरी की शूटिंग कर रहे हैं, फिर जून अंत से वह हाउसफुल 4 में व्यस्त हो जाएंगे, जिसकी शूटिंग नवंबर तक चलनी है। यानि की नीरज पांडे की फिल्म नवंबर अंत या दिसंबर 2018 में फ्लोर पर आ सकती है। जाहिर है फैंस इस जोड़ी को साथ देखकर काफी उत्साहित होंगे।
बहरहाल, यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अक्षय कुमार-


Click it and Unblock the Notifications