ALERT: एक धमाकेदार सीक्वल.. अक्षय कुमार हो गए हैं फाइनल!
[गपशप] अक्षय कुमार सुपरहिट फिल्म वेलकम के तीसरे पार्ट का हिस्सा हो सकते हैं। जी हां, वेलकम बैक में अक्षय कुमार का न होना कई फैंस को खला था। फिल्म ने कमाई जरूर कर ली थी लेकिन कहीं न कहीं निर्माताओं को पता था कि बिना अक्षय कुमार के वेलकम में वह जादू नहीं।
लिहाजा, अक्षय कुमार और निर्माता फिरोज नाडियाडवाला अपने पुराने मतभेदों को भुलाकर एक बार फिर साथ काम करने वाले हैं। 2007 में रिलीज हुई फिल्म वेलकम सुपरहिट फिल्म थी। 2015 में फिल्म की सीक्वल आई थी, वेलकम बैक.. फिल्म में अक्षय की जगह जॉन अब्राहम दिखे थे।
CLASH: अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन को टक्कर देगी ये कॉमेडी फिल्म!
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 97 करोड़ की कमाई की थी। खैर, अब फिल्म के तीसरे सीक्वल की बात हो रही है और निर्माता एक बार अक्षय कुमार को फिल्म का हिस्सा बनाना चाहते हैं।
खबरों की मानें तो इस फिल्म के निर्देशक भी अनीस बज्मी ही होंगे। फिल्म अगले साल फ्लोर पर आ सकती है। फिलहाल, इस साल अक्षय कुमार की हाउसफुल 3 और रूस्तम धमाल मचाने के लिए तैयार है।
यहां जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications
