जलियांवाला बाग हत्याकांड पर बनने वाली करण जौहर की फिल्म में अक्षय कुमार की एंट्री !
हाल में ही करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा ने हाल में ही जलियांवाला हत्या कांड से जुड़ी फिल्म का ऐलान किया। द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सी शंकरन नायर फिल्म के लिए खुद करण जौहर ने ऐलान किया। ये एक बायोपिक है जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड की बारे में सच्चाई को उजागर करने के लिए ब्रिटिश राज के खिलाफ लड़ी थी। इस बायोपिक के लिए अब बॉलीवुड स्टार का नाम सामने आ रहा है।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो फिल्ममेकर्स जल्द ही सी शंकरन नायर की बायोपिक की स्टारकास्ट का ऐलान कर सकते हैं। फिलहाल ये सामने आ रहा है कि करण जौहर व बायोपिक के डायरेक्टर करण त्यागी बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार से इस बारे में बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने बताया कि सी शंकरन नायर की फिल्म बायोपिक के लिए अक्षय कुमार पहली पसंद है। अब अक्षय कुमार पर निर्भर करता है कि वह क्या इस प्रोजेक्ट पर हामी भरते हैं कि नहीं। फिलहाल इस बारे में मीटिंग्स की जा रही हैं और किसी भी प्रकार से पेपरवर्क नहीं किया गया है।
वहीं सूत्रों का ये भी कहना है कि अक्षय कुमार को इस फिल्म का आइडिया और स्क्रिप्ट पसंद आई है। हालांकि एक्टर का बेहद बिजी शेड्यूल है। आने वाले एक साल के लिए अक्षय कुमार अपनी बैकू टू बैक फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। बता दें अभी तक अक्षय कुमार व करण जौहर की ओर से इस तरह की कोई डिटेल सामने नहीं आई है।

दोस्ताना 2 में अक्षय कुमार की एंट्री
हाल में ही गॉसिप्स तो ये भी थे कि दोस्ताना 2 के लिए करण जौहर ने अक्षय कुमार से संपर्क किया। 2008 में आई दोस्ताना के सीक्वल से कुछ दिन पहले ही कार्तिक आर्यन आउट हो गए। खबरें कार्तिक आर्यन और करण जौहर की अनबन की थी।

केसरी फिल्म में करण जौहर और अक्षय कुमार
साल 2019 में आई फिल्म केसरी में अक्षय कुमार लीड रोल में दिखे। फिल्म को अनुराघ सिंह ने डायरेक्ट किया। केसरी फिल्म को करण जौहर अरुण भाटिया, हीरो यश जौहर, अपूरवा मेहता समेत कई निर्माताओं ने प्रोड्यूस किया। करण जौहर और अक्षय कुमार ने केसरी के लिए साथ में काम किया।

गुड न्यूज
अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ व कियारा आडवाणी की फिल्म गुडन्यूज भी साल 2019 में रिलीज हुई जो कि सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म के लिए भी करण जौहर और अक्षय कुमार ने साथ में काम किया।

अक्षय कुमार इन फिल्मों में बिजी
आजकल अक्षय कुमार रामसेतु और रक्षाबंधन की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म सूर्यवंशी, बेलबॉटम और बच्चन पांडे भी रिलीज के लिए तैयार हैं। अक्षय कुमार कई फिल्मों में बैक टू बैक धमाका मचाने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications