अक्षय कुमार ने बुक कर लिया 2019 से 2020 तक, एक और फिल्म में धमाकेदार एंट्री!
इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर चर्चा है। इसी बीच एक और फिल्म सुर्खियों में आ गई है। जिसकी वजह है इस फिल्म से अक्षय कुमार का कनेक्शन, हम बात कर रहे हैं 2017 में आई अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी की सीक्वल फिल्म यानी Jolly LLB 3 की.. हाल ही में खबरें आ रही हैं कि इस फिल्म से अक्षय कुमार एक बार फिर से जुड़ सकते हैं लेकिन इस कहानी के पीछे बड़ा ट्विस्ट है। हालांकि अभी इन खबरों को लेकर कंफर्म कहा नहीं जा सकता।
[अजय देवगन से लेकर सलमान तक, Flop होकर भी हो गए सुपर Hit, 10 बकवास फिल्में]
दरअसल, LLB 2 में अक्षय कुमार ने डारेक्टर सुभाष कपूर के साथ काम किया था। वहीं इसके बाद दोनों गुल्शन कुमार की बायोपिक मोगुल में फिर से एक साथ काम करने वाले थे लेकिन इसी दौरान दोनों के बीच क्रिएटिव डिफरेंसेस के चलते अनबन हो गई और अक्षय कुमार ने मोगुल छोड़ दी। इससे पहले जॉली LLB 3 को लेकर एनाउंसमेंट हो चुकी थी और इसमें सुभाष कपूर भी थे लिहाजा अक्षय कुमार ने कदम पीछे कर लिए थे। इसके बाद आया कहानी में ट्विस्ट।

अब हाल ही में सुभाष पर एक्ट्रेस गीतिका त्यागी ने मीटू के तहत सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद मेकर्स ने उन्हें जॉली LLB 3 से दूर रखने का मन बना लिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि अक्षय जॉली एलएलबी 3 में एक बार फिर से वापसी कर सकते हैं। हालांकि अक्षय कुमार आने वाले 2 सालों तक काफी बिजी रहने वाले हैं। बहरहाल, आगे जानें अक्षय कुमार की आने वाली बड़ी फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications











