अक्षय को 'कामेडी' में मजा आता है

आपके चहेते कलाकार अक्षय कुमार जो हमेशा कुछ नया करते रहते हैं एक बार फिर आपको रूपहले पर्दे पर हँसाने के लिए आ रहे हैं। क्योंकि उनको आजकल कॉमेडी फ़िल्में करने में ज़्यादा मज़ा आता है । वो कहते हैं कि कॉमेडी रोल में आप हीरो के रूप में नहीं बल्कि एक किरदार के रूप में नज़र आते है । आपको बता दें कि इस बार अक्षय आपको कामेडी करते प्रियदर्शन की फिल्म में नहीं बल्कि निर्देशक साजिद ख़ान की 'हाउसफुल' में नजर आयेंगे। जिसमें उनका साथ देंगे दीपिका पादुकोण, लारा दत्ता, जिया ख़ान, अर्जुन रामपाल और रितेश देशमुख। अक्षय इससे पहले भी साजिद की ' हे बेबी' में काम कर चुके हैं।

देखें : कैटरीना का क्रिकेट

अक्षय कुमार 'हाउसफुल' फ़िल्म में एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं जिसका भाग्य अक्सर उसका साथ नहीं देता। फिर वो सच्चे प्यार की तलाश करने लगता है क्योंकि उसे लगता है कि इससे उसकी तक़दीर में फेरबदल हो जाएगा। फिर शुरु होता है झूठ और फ़रेब का एक हास्यापद सिलसिला। अक्षय कुमार का कहना है, कि इस फ़िल्म में उनका किरदार और उनकी निजी ज़िंदगी बहुत मिलते-जुलते हैं। उन्होंने भी ज़िंदगी में कई बाज़ियां हारी हैं। आपको बता दे कि 'हाउसफुल' इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है अब देखना होगा कि ये फिल्म के जरिये अक्षय कुमार दर्शकों को कितना हंसा पाते हैं ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X