थियेटर में मनेगी अक्षय कुमार की दीवाली और क्रिसमस, लक्ष्मी बम, सूर्यवंशी BOOKED

अनलॉक 5 में देश भर में थियेटर खुलने की अनुमति मिल चुकी है जिसके बाद सबसे ज़्यादा उत्साहित अगर कोई है तो वो हैं अक्षय कुमार फैन्स। गौरतलब है कि हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बम को हॉटस्टार पर दीवाली वीकेंड में रिलीज़ करने का एलान किया गया था। लेकिन अब सिनेमाघरों के खुलने की खबर के बाद ये तय माना जा रहा है कि अक्षय फैन्स को निराश नहीं करेंगे।

अगर सब कुछ ठीक रहा तो हॉटस्टार के साथ अक्षय कुमार लक्ष्मी बम का धमाका थियेटर में भी कर सकते हैं। वहीं लॉकडाउन से पहले ही अक्षय कुमार की सूर्यवंशी रिलीज़ के लिए तैयार थी।

akshay-kumar-laxmmi-bomb-and-sooryavanshi-to-hit-theatres-in-diwali-and-christmas

ऐसे में अगर अगले दो महीने की दो बेहद अहम तारीखें देखें तो दीवाली के बाद अक्षय कुमार सूर्यवंशी के साथ क्रिसमस या नए साल का तोहफा भी फैन्स को थियेटर में दे सकते हैं। वैसे भी रोहित शेट्टी साफ कर चुके हैं कि सूर्यवंशी की रिलीज़ के लिए वो थियेटर खुलने का इंतज़ार करेंगे।

ऐसे में फैन्स 50 प्रतिशत संख्या में ही सही लेकिन सिनेमाघर में अक्षय का जलवा देखने को तैयार हैं। वहीं अगर इन फिल्मों की भरपाई और कमाई सिनेमाघरों से करनी है तो इस बात में कोई गुंजाईश नहीं कि इनके टिकट भी आसमान छुएंगे। ऐसे में देखना है कि ओपनिंग आंकड़ों में कितना बदलाव होगा। देखिए अक्षय कुमार के टॉप 10 ओपनिंग आंकड़े -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X