..................... अक्षय पर भाग्य मेहरबान, Akshay's luck is in his favour - Hindi Filmibeat

अक्षय पर भाग्य मेहरबान

By Staff


अक्षय कुमार को भले ही पिछले कुछ वर्षो तक अभिनेता के तौर पर सिरे से खारिज किया जाता रहा हो, लेकिन आज वही अक्षय धड़ाधड़ हिट फिल्में दे रहे हैं.

तो क्या उनके हाथ कोई जादू की छड़ी लग गई है? इस सवाल पर अक्षय कहते हैं, 'इसमें कोई जादू नहीं है. सिर्फ भाग्य मेरे ऊपर मेहरबान है. मैं अपनी सभी फिल्मों में जमकर मेहनत करता हूं, भले ही बाद में वे हिट हों या फ्लॉप. शायद इस समय मेरा अच्छा दौर चल रहा है."

इस बात पर अक्षय का कहना है कि उनकी इस सफलता को किसी और चीज से जोड़कर न देखा जाए क्योंकि इससे उनके ऊपर बहुत ज्यादा जिम्मेदारी बढ़ जाएगी. लोग उनसे सिर्फ हिट की उम्मीद करने लगेंगे और वे अपने ऊपर ऐसा कोई दबाव नहीं डालना चाहते.

अक्षय के मुताबिक वे अपनी फिल्में पूरी ईमानदारी के साथ करते हैं लेकिन कई बार कुछ चीजें गलत हो जाती हैं. आज भले ही उनकी कॉमेडी इमेज को पसंद किया जा रहा हो लेकिन वे इससे हटकर भी कुछ करना चाहते हैं. उनका तर्क है, 'यदि आप लगातार कॉमेडी करते रहें तो यह बोरिंग लगने लगती है. मेरी आने वाली फिल्म 'वेलकम" भी इससे कुछ हटकर है.

इसके एक सीन में कैटरीना मुझे बांहों में उठाकर आग की लपटों से सुरक्षित बाहर निकालती है. मेरी माचो मैन की शुरुआती छवि को देखते हुए निर्देशक अनीस बज्मी इस सीन के बारे में मुझसे बात करने में हिचक रहे थे लेकिन जब मैंने ये सीन सुना तो मुझे बहुत पसंद आया और मैंने इस पर रजामंदी दे दी.

अनीस ने तो बाद में यह भी कहा कि मेरे अलावा कोई और हीरो शायद ही ऐसा करने के लिए तैयार होता."


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X