अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम ऑनलाइन लीक? जानिए इस दावे के पीछे कितनी है सच्चाई
अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म लक्ष्मी बम को लेकर लगातार चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर लक्ष्मी बम के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही कभी तारीफ तो कभी विवाद के चलते छाई हुई है। इस फिल्म को लेकर कुछ फैंस ने तो हैरान करने वाले दावे भी किए। जिसके बाद ये सवाल उठने लगा है कि क्या लक्ष्मी बम ओटीटी पर रिलीज होने से पहले ही लीक हो गई है? अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम के लीक को लेकर सोशल मीडिया पर एक यूजर ने ऐसी अफवाह शेयर की। इसके पीछे सच्चाई क्या है आइए जानते हैं।
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर पर एक यूजर ने फिल्म देखने को लेकर पोस्ट लिखा। उन्होंने फिल्म पर रिव्यू शेयर किया। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया और माफी मांगते हुए लिखा कि वह फिल्म कानूनी तौर पर रिलीज के वक्त ही देखेंगे। सिर्फ इस पोस्ट को लेकर अक्षय कुमार की फिल्म के लीक होने का दावा करना सही नहीं होगा। इसीलिए फिल्मीबीट इस तथ्य पर पुष्टि नहीं करता है।
बता दें लक्ष्मी बम दिवाली के मौके पर 9 नवंबर को हॉटस्टार डिज्नी पर रिलीज हो रही है। साथ ही फिल्म भारत के अलावा न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, यूएई में भी रिलीज होगी। फिल्म को लेकर तापसी पन्नू ने भी कहा था कि वह थोड़ा निराश जरूर हैं कि अक्षय कुमार की ये बड़ी फिल्म थिएटर में रिलीज नहीं हो पा रही है।


Click it and Unblock the Notifications