#GoodNews: लड़ाई हो गई साइड...दो सुपरस्टार्स एक साथ...अक्षय कुमार और...
अगर सूत्रों की मानें तो अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म के लिए दर्शकों को काफी अच्छी सी अच्छी खबर देने वाले हैं। ये तो सबको पता है कि अक्षय कुमार प्रियदर्शन के साथ अगली फिल्म करने वाले हैं, जिसे रोहित शेट्टी प्रोड्यूस करेंगे।
लेकिन इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ एक बार फिर दिखाई देने वाली हैं कैटरीना कैफ। गौरतलब है कि फिल्म में अक्षय कुमार एक पंजाबी लड़के बने हैं।

इस साल शुरू में खबरें थीं कि अक्षय कुमार कैटरीना कैफ से काफी नाराज़ हैं क्योंकि कैटरीना ने लगातार अक्षय के साथ कई प्रोजेक्ट रिजेक्ट किए हैं। वो भी तब जब अक्षय कुमार ही इकलौते ऐसे एक्टर हैं जिनके साथ कैटरीना कैफ का सक्सेस रेट शायद सबसे ज़्यादा है।
[#GoGoaGone: अक्षय कुमार की एक नहीं तीन फिल्में हो गईं लापता!]
जब भी कैटरीना कैफ अक्षय कुमार के साथ परदे पर आईं, उन्होंने धमाका ही किया। और फिलहाल तो कैटरीना कैफ के पास प्रोजेक्ट्स की काफी किल्लत है और अक्षय कुमार अपने टॉप फॉर्म में चल रहे हैं। ऐसे में कैटरीना ने बिना किसी देरी इस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखाई।
[#Khiladi: भूल जाइए 100, 200 करोड़...अक्षय कुमार ने खोला 3000 करोड़ क्लब]
वहीं अक्षय कुमार ने भी पुरानी बातों पर मिट्टी डालते हुए, कैटरीना कैफ के साथ काम करने में कोई दिक्कत नहीं दिखाई है। इसका मतलब कि ये सुपरस्टार जोड़ी वेलकम और नमस्ते लंदन जैसा धमाका एक बार फिर कर सकती है।
खबरें थीं कि तीस मार खां के वल्लाह गाने के म्यूजिक वीडियो को दी जाने वाली डेट्स को लेकर फिल्म के हीरो अक्षय कुमार और हीरोइन कैटरीना कैफ में विवाद हो गया था।
हालांकि उस दौरान भी अक्षय कुमार ने कहा था कि कैटरीना और मैं लंबे समय से काम कर रहे हैं। वे मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं और रहेंगी। उनके जैसे प्रोफेशनल कलाकार बहुत कम मिलते हैं।
दे दना दन फिल्म साल 2009 में प्रदर्शित हुई थी। इसे प्रियदर्शन ने निर्देशित किया था। गले लग जा गाने को प्रीतम ने कम्पोज़ किया था तो जावेद अली और बनज्योत्स्ना ने इसे गाया था। यह गाना काफ़ी जादा हिट हुआ था और इसमें अक्षय और कैट की जोड़ी बेहद जंच रही थी।
खबरें थीं कि वेलकम के अगले पार्ट में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ एक बार फिर साथ में नज़र आएंगे लेकिन इन खबरों के बाद फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई।
विपुल शाह ने जब नमस्ते लंदन सीक्वल की घोषणा की तब भी अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ को वापस एक साथ देखने के लिए लोग काफी उत्साहित थे। लेकिन कैटरीना ने फिल्म को हां नहीं कहा।
यहीं से अक्षय और कैटरीना में मनमुटाव की खबरें सामने आईं लेकिन अब माना जा रहा है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक है और दोनों ही प्रियदर्शन की इस फिल्म में साथ में दिख सकते हैं।
अक्षय और कैटरीना की केमिस्ट्री लोगों ने हमको दीवाना कर गए, दे दना दन, वेलकम, सिंह इज़ किंग और तीस मार खां जैसी फिल्मों में देखी है। वहीं नमस्ते लंदन के बाद लोग उनके फैन हो गए थे।


Click it and Unblock the Notifications









