ALERT: अक्षय कुमार की सुपरहिट रीमेक.. कुछ धमाकेदार करने की तैयारी!
[गपशप] साल 2016 ही नहीं, लगता है अक्षय कुमार अगले साल के लिए भी बिल्कुल फुल हो चुके हैं। एक साल में फटाफट 4 फिल्में करने वाले इस सुपरहीरो की पहली फिल्म एयरलिफ्ट बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर चुकी है। इसी के साथ अक्षय के हाथ में अभी और भी 5 फिल्में हैं।
जिनमें से एक है ए आर मुरूगदास की सुपरहिट तमिल फिल्म 'कथ्थी' की हिंदी रिमेक। जी हां, इस फिल्म के लिए निर्देशक ने अक्षय कुमार को लॉक कर लिया है। याद दिला दें, इससे पहले इस जोड़ी ने 'हॉलीडे' जैसी सुपरहिट फिल्म दी है।
POSTER: अक्षय कुमार की फिल्म 'रूस्तम'.. पहला पोस्टर ही सुपर- धमाकेदार
'कथ्थी' के हिंदी रिमेक का नाम होगा 'इक्का'। फिल्म में अक्षय कुमार डबल रोल निभाते आएंगे। लेकिन खबर है कि निर्देशक इसे ओरिजनल से अलग बनाना चाहते हैं। ओरिजनल कहानी में जहां किसानों की आत्महत्या का मुद्दा उठाया गया था, वहीं अक्षय कुमार की इक्का में पानी से जुड़ी समस्यों को दिखाया जाएगा।
हम्मम.. खबरों की मानें तो यह फिल्म अप्रैल से फ्लोर पर आ जाएगी। फिलहाल तो अक्षय कुमार हाउसफुल 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद में रजनीकांत की फिल्म रोबोट 2 पर भी काम शुरू करेंगे।
यहां जानिए अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications
