अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म का REMAKE.. ये सुपरस्टार होंगे हीरो!
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म जॉली एलएलबी 2 का तेलुगु रीमेक बनाया जा रहा है। जानें इस फिल्म में कौन निभाएगा अक्षय कुमार का किरदार।
साल 2017 की सबसे सफल फिल्मों में एक है अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी-2। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड का कारोबार किया, साथ ही प्रॉफिट भी कमाया। ताजा खबर यह है कि इस फिल्म को अब तेलुगू भाषा में रीमेक किया जा रहा है।
First LOOK: ये रहे बॉलीवुड के दाऊद इब्राहिम.. दमदार.. 2017 के बेस्ट विलेन!
जॉली एलएलबी 2 साल 2013 में आई निर्देशक सुभाष कपूर की 'जॉली एलएलबी' की सीक्वल फिल्म है। अरशद वारसी स्टारर पहली फिल्म को भी काफी पसंद किया गया था। फिल्म को नेशनल अवार्ड से सम्मानित भी किया गया था।

लिहाजा, अब इसकी लोकप्रियता को देखते हुए इसका रीमेक तैयार किया जा रहा है। इस रीमेक फिल्म में अक्षय कुमार का किरदार निभाएंगे तेलुगू फिल्मों के सुपर सितारे वेंकटेश। निर्माता एस. राधाकृष्ण ने इस फिल्म के रीमेक राइट्स 1.75 करोड़ में खरीद लिए हैं।
बहरहाल, यहां जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications