सलमान खान - अक्षय कुमार ने ये बहुत बड़ी MISTAKE कर दी है...ब्लॉकबस्टर पर ग्रहण!

जब से खबर थी कि सलमान खान और अक्षय कुमार एक साथ मिलकर एक फिल्म बना रहे हैं तब से फैन्स की खुशी का ठिकाना ही नहीं रह गया था। फिर डीटेल्स आईं कि फिल्म को करण जौहर सलमान खान मिलकर प्रोड्यूस करेंगे और फिल्म सारागढ़ी के युद्ध पर बनेगी। लोगों का ध्यान इस फिल्म पर टिक गया।

लेकिन अब माना जा रहा है कि फिल्म की पूरी तरह से डिब्बाबंद हो चुकी है। लेकिन अगर ये सच है तो फिर ये सलमान खान के लिए बहुत घाटे का सौदा हो सकता है।

akshay-kumar-is-the-sole-rider-battle-of-saragarhi-biopic

गौरतलब है कि सारागढ़ी के युद्ध पर चार फिल्में बन रही थीं। पहली ये। दूसरी अजय देवगन की सन्स ऑफ सरदार, तीसरी राजकुमार संतोषी और रणदीप हुडा की, वहीं चौथी फिल्म थी सनी देओल की।

लेकिन अगर गपशप गली की मानें तो इनमें से कोई भी फिल्म अभी शुरू भी नहीं हुई है। वहीं सलमान - अक्षय की फिल्म पर काफी काम हो चुका है। अजय देवगन ने तो काम तभी छोड़ दिया था जब अक्षय - सलमान ने फिल्म अनाउंस की।

वैसे भी शिवाय के बाद अजय देवगन फिलहाल कोई बड़ा रिस्क नहीं लेना चाहते। वहीं रणदीप हुडा की फिल्म को लेकर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर एकमत नहीं हो पाए। सनी देओल, अपने बेटे की डेब्यू फिल्म की तैयारियों में जुट गए।

अब अगर सलमान और अक्षय मौके का फायदा उठाते हैं तो फिर ये फिल्म कई मायनों में ऐतिहासिक हो सकती है। अक्षय इस समय सोने की खान हैं वहीं सलमान - अक्षय की टीम ज़बर्दस्त बन सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X