#Shock: अक्षय कुमार की बेबी PART 2 के मेन लीड नहीं हैं अक्षय!

जबसे खबरें थीं कि अक्षय कुमार अपनी धमाकेदार फिल्म बेबी का सीक्वल लेकर आ रहे हैं फैन्स बहुत एक्साइटेड थे। नीरज पांडे की इस फिल्म को फैन्स ने काफी पसंद किया था और दूसरा कारण था पाकिस्तान के खिलाफ खुलकर दो टूक बात करना।

बहरहाल, अगर ताज़ा खबरों की मानें तो फिल्म तो बन रही है लेकिन उसका मेन लीड अक्षय कुमार नहीं होंगे। अक्षय कुमार फिल्म में केवल कैमियो करेंगे।
[एक अक्षय...2 ब्लॉकबस्टर फिल्में और 400 करोड़!]

दरअसल, फिल्म होगी बेबी का प्रीक्वल। यानि बेबी बनने के पहले की कहानी। गौरतलब है कि फिल्म में बेबी, अक्षय कुमार के मिशन का नाम होता है, जो 5 रॉ एजेंट्स को चुनकर बनाया जाता है। इस मिशन का हर इंसान खुफिया ज़िंदगी बिताता था।

akshay kumar baby prequel

तो अब बेबी 2 की कहानी बेबी के बनने के पहले की होगी। इसलिए ज़ाहिर सी बात है कि अक्षय पूरी फिल्म का हिस्सा नहीं हो सकते। हालांकि अभी तक इन खबरों की पुष्टि किसी ने नहीं की है और इसे महज़ अफवाह ही माना जा रहा है।

अक्षय फैन्स तो उम्मीद लगाकर भी बैठे हैं कि ये खबर केवल अफवाह हो, क्योंकि अक्षय कुमार को वापस बेबी इफेक्ट में देखने के लिए फैन्स काफी एक्साइटेड थे।
[एक अक्षय...2 साल और 10 शानदार धमाके...सब सीक्वल!]

लेकिन अगर खबर सच है, तो फैन्स को केवल अक्षय कुमार के कैमियो से काम चलाना पड़ेगा। वहीं कैमियो की बात करें तो अक्षय कुमार वरूण धवन और जॉन अब्राहम स्टारर ढिशूम में भी कैमियो करते नज़र आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X