OUCH.. अक्षय कुमार नहीं होंगे इस सुपरहिट फिल्म का हिस्सा!
[गपशप] कुछ ही समय पहले खबर आई थी कि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन अगली ब्लॉकबस्टर फिल्म के साथ तैयार हैं। यह फिल्म होगी तमिल सुपरहिट फिल्म विसारानई की हिंदी रीमेक। लेकिन बता दें, अक्षय कुमार इस फिल्म के हिस्सा नहीं हैं और बात खुद निर्देशक ने शेयर किया है।
प्रियदर्शन ने इस फिल्म के रीमेक राइट्स जरूर खरीदें हैं लेकिन फिलहाल अक्षय कुमार का होना इसमें तय नहीं है। फिल्म के कास्ट पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।
Ohh.. अक्षय कुमार की 14 फिल्में.. एक के बाद एक फ्लॉप!
खैर, हम नहीं चाहते यह खबर गलत हो। आखिर प्रियदर्शनऔर अक्षय कुमार की धमाकेदार जोड़ी को कौन फिर से नहीं देखना चाहेगा। इस जोड़ी ने हेरा फेरी, फिर हेरा फेरी, भागमभाग, गरम मसाला जैसी फिल्में दी हैं।
बहरहाल, इस फिल्म में अक्षय कुमार के होने की तो कोई खबर नहीं है। लेकिन फिलहाल अक्षय कुमार के हाथों में कई फिल्में हैं। यहां देखें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications

