इस धमाकेदार कॉमेडी सीक्वल में नहीं होंगे अक्षय कुमार- सीधे किया REJECT
अक्षय कुमार ने हाल ही में कंफर्म कर दिया है कि उन्हें हेरा फेरी 3 और करण जौहर की फिल्म के लिए अप्रोच नहीं किया गया है। बता दें, अफवाहें काफी गर्म थी कि अक्षय और करीना कपूर को करण जौहर ने अगली फिल्म के लिए साइन कर लिया है। लेकिन अक्षय कुमार ने इस खबर से साफ इंकार किया है। फिलहाल अक्षय की गोल्ड 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है।
सलमान खान की वजह से सुपरस्टार OUT, दूसरी 'रेस 3' ना बन जाए फिल्म!
अक्षय ने अपनी आने वाली फिल्मों पर बात करते हुए कहा कि वो हेरा फेरी 3, आवारा पागल दीवाना 2 या वेलकम सीक्वल का हिस्सा नहीं हैं। अब तक उन्हें इन फिल्मों के लिए अप्रोच नहीं किया गया है। वहीं, उन्होंने धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म से भी हाथ झाड़ लिया।

साथ ही अक्षय कुमार ने गुलशन कुमार बॉयोपिक पर भी बात की और कंफर्म किया कि स्क्रिप्ट की वजह से ही उन्होंने मुगल को रिजेक्ट किया है। बता दें, मुगल के लिए काफी पहले ही अक्षय कुमार को लॉक कर लिया गया था। लेकिन अक्षय स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं थे और निर्माता कुछ बदलाव करने के पक्ष में नहीं थे। लिहाजा, अक्षय ने फिल्म छोड़ दी।
बहरहाल, यहां जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications