तगड़ा Rumor: अक्षय के कैमियो से बदलेगी वेलकम बैक Box Office की किस्मत?
[गपशप] जब से जॉन अब्राहम ने ये खबर मीडिया को दी है कि वेलकम बैक का पहला रॉ कट अक्षय कुमार देखेंगे तब ही फिल्म पास होगी। तब से गपशप गली में एक और चर्चा ज़ोरों पर है और वो चर्चा ये है कि अक्षय कुमार वेलकम बैक में एक धमाकेदार कैमियो कर रहे हैं। कैटरीना के साथ या फिर कैटरीना के बिना ये तो कोई नहीं जानता। लेकिन हमारी मानिए तो ये महज़ एक अफवाह ही है जो कहीं ना कहीं से किसी ना किसी ने यूं ही या जान बूझ कर उड़ा दी है।
हालांकि अगर अक्षय कुमार वेलकम बैक में कैमियो कर रहे हैं और फिल्म की टीम इसे प्रमोशन में इस्तेमाल कर लेती है तो इससे फिल्म को काफी फायदा हो सकता है। कम से कम फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर तो इस बात का खासा असर पड़ेगा। हालांकि ऐसा कई बार हुआ जब एक कैमियो की अफवाह ने फिल्म को अच्छा खासा प्रमोशन दिया जबकि फिल्म में कैंमियो कहीं था ही नहीं। आपको भी हैरानी हो जाएगी कि क्या सच में ऐसा था!


Click it and Unblock the Notifications