40-45 करोड़ की कॉमेडी फिल्म और अक्षय कुमार ले रहे हैं 100 करोड़ की तगड़ी फीस?
अक्षय कुमार बैक टू बैक अपनी रूकी हुई फिल्में पूरी कर रहे हैं। हाल ही में रिपोर्ट आई थी कि उन्होंने मुदस्सर अज़ीज की कॉमेडी फिल्म भी साइन कर ली है, जिसे जैकी भगनानी और वासु भगनानी प्रोड्यूस करने वाले हैं। ताजा अफवाहों की मानें तो अक्षय कुमार इस फिल्म के लिए 100 करोड़ की फीस ले रहे हैं, जबकि इसका प्रोडक्शन कॉस्ट 35-40 करोड़ तक का ही है।
यह फिल्म अगले साल जुलाई में फ्लोर पर आएगी। आने वाले महीनों में अक्षय कुमार की 7 फिल्में बैक टू बैक रिलीज होने वाली हैं। इस लिस्ट में एक्शन, रोमांस, फैमिली ड्रामा से लेकर कॉमेडी, सभी तरह की फिल्में शामिल हैं। जाहिर है अक्षय सभी निर्माता- निर्देशकों की पहली पसंद बने हुए हैं।

बॉलीवुड हंगामा के रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय की फीस के बाद फिल्म का कुल बजट 150 करोड़ तक पहुंच चुका है। फिल्म से जुड़े सूत्र के मुताबिक 'बेल बॉटम' की शूटिंग के दौरान ही अक्षय कुमार के साथ निर्माताओं ने इस फिल्म का आइडिया शेयर किया था और अक्षय को यह इतना पसंद आया कि उन्होंने तुरंत ही हामी भर दी थी।
बेल बॉटम की तरह इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार की भारी भरकम फीस दी जा रही है। हालांकि फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
सूत्रों का कहना है कि अक्षय इस फिल्म को महज 45 दिनों में ही खत्म कर देंगे, लिहाजा निर्माता इस फीस के लिए तैयार हैं। अक्षय की फैन फॉलोइंग की वजह से फिल्में थियेट्रिकल कमाई के साथ साथ डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स के द्वारा भी अच्छा कलेक्शन कर ले जाती है। लिहाजा, निर्माताओं को नुकसान होने का ज्यादा स्कोप नहीं रह जाता है। फिल्म 2022 के फर्स्ट हॉफ में रिलीज हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications