ALERT: हेरा फेरी 3 में गायब होकर भी रहेंगे अक्षय कुमार!
[गपशप] हेरा फेरी याद करते ही अक्षय कुमार का राजू किरदार दिमाग में दौड़ जाता है.. हैप्पी- गो लकी। लेकिन बता दें, हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार नहीं होंगे। उनके फैंस इस खबर से काफी दुखी थे। लेकिन फिल्म के निर्माता फिरोज नाडियावाला ने बताया कि इस बार भी हेरा फेरी में अक्षय न होकर भी रहेंगे।
उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी अक्षय कुमार को ध्यान में रखते हुए ही लिखी गई थी। इस बार फिल्म में दो राजू होंगे, एक होगा राजू खबरी, जो कि एक पुलिस इंर्फोमर होगा। यह किरदार अभिषेक बच्चन निभाने वाले हैं। वहीं, दूसरे राजू होंगे जॉन अब्राहम, जो कि पाइरेटेड सीडी बेचकर अपनी जिंदगी गुजार रहा है।
हम्मम.. यानि की अक्षय कुमार भले ही फिल्म में नहीं होंगे, लेकिन दर्शकों के लिए राजू किरदार एक नहीं, बल्कि दो दो रहेंगे।
यहां जानिए अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications


