जींस ने किया अक्षय को परेशान
हमारे अक्की भैय्या आजकल काफी परेशान हैं। दरअसल बात यह है कि अक्षय कुमार ने जब से पत्नी टि्वंकल खन्ना से लैक्मे फैशन वीक के दौरान अपनी जींस की बटन खुलवाई है तब से मीडिया उनके पीछे पड़ गया है।
मीडिया के सवालों से परेशान अक्षय का कहना है कि मीडिया ने बेवजह ही इस घटना को इतना तूल दे दिया। अक्षय कहते हैं, 'जब से मैं मुंबई वापस आया हूं, तब से तमाम मीडिया वाले मेरे पीछे पड़े हुए हैं'।
अक्षय ने कहा कि न तो इस मामले में उनकी कोई गिरफ्तारी हुई और न ही टिवंकल खन्ना ने ही सरेंडर किया। वह कहते हैं कि ऐसी खबरें किसी सी ग्रेड फिल्म की स्टोरी से भी ज्यादा घटिया हैं।'
अक्की भैय्या अब अगर आप काम ही ऐसे करेंगे तो उसका फल तो भोगना ही होगा न...
akshay kumar अक्षय कुमार जींस टि्वंकल खन्ना बटन मीडिया लैक्मे फैशन वीक bollywood lakme fashion week obscene unbuttoning act


Click it and Unblock the Notifications