खिलाडि़यों का खिलाडी़ अक्षय कुमार बना सबसे बडा करदाता
अक्षय कुमार आयकर विभाग को सबसे ज्यादा 26 करोड रुपये का आयकर भरने के बाद बालीवुड में सबसे ज्यादा आयकर भरने वाले अभिनेता बन गए हैं. खास बात यह है कि न तो अक्षय का कोई फिल्मी बैकग्राउंड था और न ही वे कोई धन्नासेठ खानदान से थे, फिर भी अपनी मेहनत और होशियारी से आज वे बालीवुड में उस मुकाम पर पहुंच गए हैं कि बॉलीवुड में सबसे ज्यादा इनकम टैक्स अदा किया.
ज्ञात हो कि पिछले साल सबसे ज्यादा टैक्स 15.10 करोड़ रुपए रितिक रोशन ने भरा था. इस मामले में उन्होंने शाहरुख खान को भी पीछे छोड दिया था. शाहरुख ने पिछ्ले साल जहां 14 करोड रुपए का आयकर भरा था वहीं अक्षय ने 6.6 करोड रुपए का आयकर भरा था.
बताया जाता है कि अक्षय ने इस साल कई फिल्में अनुबंधित की हैं जिससे उनकी कमाई में भारी बढ़ोतरी हुई है और वह इतनी बडी रकम आयकर के रुप में भरने में समर्थ हुआ है. हालांकि आयकर भरने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर है और शाहरुख व अमिताभ जैसी हस्तियों ने अभी तक आयकर नहीं भरा है. इसलिए अनुमान है कि शाहरुख खान जब आयकर भरेंगे तो वह अक्षय को पीछे छोड देंगे. इसकी वजह यह है कि शाहरुख ने कौन बनेगा करोड़पति और कई कंपनियों के लिए विज्ञापन किए हैं. फिलहाल तो इस समय आयकर भरने में अक्षय का कोई सानी नहीं है.


Click it and Unblock the Notifications