अक्षय में जादू है: मंदिरा बेदी

एक साक्षात्कार के दौरान मंदिरा ने कहा, "अक्षय के चारों ओर एक विस्तृत आभामंडल है। जब भी वह आते थे तब सन्नाटा छा जाता था। यद्यपि वह हमारे साथ हंसी-मजाक करते थे।"
मंदिरा शो में स्टंट करती दिखाई देंगी। उनका कहना है कि अक्षय की उपस्थिति बहुत प्रेरणादायक रहती थी।
वह कहती हैं, "जब मैंने शो का पहला संस्करण देखा था, तभी मुझे महसूस हुआ था कि इसके लिए अक्षय से बेहतर मेजबान और कोई नहीं हो सकता था। मुझे उनका हास्य बोध परिस्थितियों से निपटने और प्रतिभागियों को प्रेरित करने का अंदाज तरीका मुझे पसंद आया। मैं बहुत भाग्यशाली हूं, जो मुझे ऐसा अनुभव करने का अवसर मिला।"
'खतरों का खिलाड़ी' अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि पा चुके शो 'फीयर फेक्टर' का भारतीय संस्करण है। इसमें प्रतिभागियों को जोखिम भरे कार्यो की एक पूरी श्रृंखला से गुजरना होता है और विजयी को नकद पुरस्कार दिया जाता है।
एएक्सएन पर प्रसारित 'फीयर फेक्टर' की पहली भारतीय विजेता मंदिरा कहती हैं कि उन्होंने खुद 'खतरों के खिलाड़ी' के निर्माताओं से उन्होंने स्वयं संपर्क किया था।


Click it and Unblock the Notifications











