DHAMAKA: पहले टक्कर, अब एक साथ आएंगे दो सुपरस्टार.. अक्षय कुमार और....
अफवाहों की मानें तो अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन एक साथ एक ही फिल्म में नजर आने वाले हैं। हालांकि फिल्म को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
बॉलीवुड नगरी में अफवाह तेज है कि दो सुपरस्टार एक साथ, एक ही फिल्में में नजर आने वाले हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन की। खबरों में है कि पड़ोसी बनने के बाद अब ये दोनों को-स्टार भी बनने वाले हैं।
[PICS: एकदम दबंग अंदाज में अक्षय कुमार.. दमदार होगी यह फिल्म]
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने कहा कि, मैं दो-हीरो वाली फिल्मों के लिए तैयार हूं। मुझे एक ऑफर भी आया है, जिस पर मैं विचार कर रहा हूं। अक्षय ने मजाकिए अंदाज में कहा- दो हीरो वाली फिल्म में अच्छा होता है कि आपको ज्यादा काम नहीं करना पड़ता.. काम दो एक्टर्स में बंट जाता है।

वहीं, ऋतिक ने भी हिंट देते हुए कहा था, मैं किसी भी बॉलीवुड एक्टर के साथ काम कर सकता हूं.. मेरी एक फ्रेंड एक्टर के साथ बात भी चल रही है। फिलहाल प्लान चल रहा है.. आगे आगे देखिए होता है क्या..
हम्म.. कोई शक नहीं कि यदि अक्षय- ऋतिक दोनों एक ही फिल्म में आएं तो फैंस काफी उत्साहित होंगे। बहरहाल, यहां जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











