अजय देवगन के तानाजी पोस्टर देखकर लोगों ने अक्षय कुमार की धज्जियां उड़ा दी हैं
अजय देवगन का तानाजी पोस्टर रिलीज़ हुआ है जिसके बाद से अजय देवगन फैन्स ने अक्षय कुमार को बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया है। दरअसल ये पूरी लड़ाई है तानाजी के लुक को अक्षय कुमार के केसरी लुक से तुलना करना और फिर उसके बाद से अजय देवगन को बेहतर बताने और अक्षय कुमार को नीचा दिखाने की एक अजीब सी लड़ाई शुरू हो चुकी है।
एक फैन ने अजय देवगन का तानाजी लुक और अक्षय कुमार का केसरी लुक एक साथ डालते हुए कहा यही अंतर होता है। नकली दाढ़ी मूंछ और असली लुक में। दरअसल, अक्षय कुमार पहले भी अपनी नकली दाढ़ी मूंछ के लिए काफी ट्रोल हो चुके हैं।

अजय देवगन का तानाजी लुक रिलीज़ होते ही फैन्स ने इस पीरियड फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता दिया है। वहीं अक्षय कुमार की केसरी का भले ही प्रमोशन बेहतरीन ढंग से किया गया लेकिन फिल्म उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई जितनी उम्मीद थी।
अब चूंकि दोनों ही फिल्में पीरियड फिल्में थीं और दोनों की ही कहानी एक वीर पुरूष के साहस की कहानी थी इसलिए तुलना होना लाज़िमी है। अजय देवगन की तानाजी 10 जनवरी 2020 को रिलीज़ हो रही है। देखिए 2020 की कुछ सुपरस्टार फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications