अजय देवगन Vs अक्षय कुमार....टल गया सबसे हटके CLASH...एक ने कैंसिल कर दी फिल्म!
अक्षय कुमार और अजय देवगन के बीच काफी धमाकेदार तरीके से टक्कर चल रही थी। एक तरफ, अजय देवगन अपनी फिल्म सन्स ऑफ सरदार की तैयारी कर रहे थे जो सारागढ़ी के युद्ध पर बन रही थी।
वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार भी इसी विषय पर एक फिल्म कर रहे थे जिसे करण जौहर और सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे थे। लेकिन किस्सा यहीं खत्म नहीं होता।

अक्षय कुमार एक और बायोपिक की ताक में थे। 1989 में रानीगंज कोलफील्ड में इंजीनियर जे एस गिल पर एक बायोपिक, जिन्होंने अपनी माइन में 64 लोगों की जान बचाई थी। अक्षय कुमार इस फिल्म की तैयारी में जुट गए थे।
लेकिन इसके बाद ही खबर आई कि इस फिल्म के राइट्स, अजय देवगन ने खरीद भी लिए हैं। अब इसे कहते हैं कहानी में ट्विस्ट। सबको लगा कि एक और टक्कर और दो सुपरस्टार्स का घमासान तय है।
लेकिन इस बार अक्षय कुमार ने समझदारी दिखाते हुए, फिल्म से अपने हाथ खींच लिए हैं। यानि कि अगर फिल्म बनती है तो इसे अजय देवगन बनाएंगे और लोगों को उनकी फिल्म देखने का बेसब्री से इंतज़ार है।
वैसे अक्षय कुमार की इस समझदारी से बॉलीवुड में एक और लड़ाई बच गई। वरना लड़ाईयों और बॉलीवुड का काफी पुराना इतिहास रहा है।


Click it and Unblock the Notifications