बैक टू बैक फिल्मों में व्यस्त हैं अक्षय कुमार- फिलहाल नहीं बनेगी 'हेरा फेरी 3'?
लंबे समय से हेरा फेरी 3 की चर्चा चल रही है। हाल ही में फाइनल माना जाने लगा कि अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी के साथ फिल्म का तीसरा भाग भी जल्द शुरु होगा। लेकिन सूत्रों की मानें तो अक्षय कुमार ने अभी तक 'हेरा फेरी 3' को साइन नहीं किया है, वो इस पर अभी केवल विचार कर रहे हैं। दरअसल, अक्षय फिलहाल अपनी दूसरी फिल्मों में काफी व्यस्त हैं।
हेरा फेरा 3 की बात करें तो फिल्म के निर्माता हैं फिरोज नाडियाडवाला.. जबकि निर्देशन करेंगे इंद्र कुमार, जिनकी हालिया रिलीज फिल्म 'टोटल धमाल' बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। लेकिन शूटिंग तभी शुरु हो पाएगी, जब अक्षय कुमार फिल्म साइन करेंगे और डेट देंगे।

फिलहाल तब तक के लिए फिल्म लटक चुकी है। याद दिला दें, बीच में फिल्म से अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम का नाम भी जोड़ा जा रहा था। लेकिन शेड्यूल में देरी होने की वजह से उन्होंने फिल्म से दूरी बना ली। अब देखना दिलचस्प होगा कि अक्षय के साथ फिल्म कब तक शुरु हो पाती है।
बहरहाल, यहां जानते हैं अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications