'ब्लू' के प्रस्ताव पर चौंक गए थे अक्षय
अभिनेता अक्षय कुमार को जब फिल्म 'ब्लू' में काम करने का प्रस्ताव मिला था तो वह चौंक गए थे। उस समय उन्होंने निर्देशक एंथोनी डिसूजा से पूछा कि 'आप ऐसी फिल्म बनाने की क्षमता रखते हैं?'
इस फिल्म में स्टंट पानी के भीतर फिल्माया गया है। अक्षय ने कहा, "उस समय मैंने डिसूजा की आंखों में देखते हुए पूछा कि 'क्या आप को लगता है कि आप इस तरह की फिल्म बनाने में सक्षम हैं?' आप कह सकते हैं कि चांद पर फिल्म बनाना है लेकिन कहना अलग बात है और करना एक अलग बात है।"
उन्होंने कहा, "मैं यह जानने के लिए उत्सुक था कि डिसूजा कैसे इस फिल्म को बनाएंगे। आखिर में मेरी सारी आशंकाएं दूर हो गईं।"
गौरतलब है कि 'ब्लू' में अक्षय के अलावा संजय दत्त और लारा दत्ता भी हैं। यह फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज होगी।
akshay kumar anthony dsouza अक्षय कुमार एंथोनी डिसूजा ब्लू लारा दत्ता संजय दत्त blue lara dutta sanjay dutt


Click it and Unblock the Notifications