..................... Akshay Kumar Gold film details strong connection with Shahrukh Khan - Hindi Filmibeat

शाहरूख की फिल्म REJECT, अब अक्षय कुमार करेंगे वही फिल्म

अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी नई फिल्म गोल्ड का अनाउंसमेंट किया है जिसके साथ ही कुछ पुरानी बातें भी लोगों को याद आ गई है।

अक्षय कुमार की लेटेस्ट न्यूज़ ने सबको चौंका दिया था। उन्होंने 15 अगस्त 2018 की फिल्म का अभी से अनाउंसमेंट कर दिया था। अब अक्षय ने जैसे ही इस फिल्म का अनाउंसमेंट किया तब से कुछ पुरानी बातें हैं जो सबको याद ज़रूर आ गईं।

दरअसल, जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि अक्षय कुमार की नई फिल्म गोल्ड आज़ाद भारत के पहले ओलंपिक मेडल की कहानी है। यानि कि एक और देशभक्ति में लिपटी फिल्म।

Akshay Kumar upcoming films

अब जिन लोगों को नहीं पता हो उन्हें ये बता दें कि आज़ाद भारत के लिए पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल लेकर आई थी भारत की हॉकी टीम।
[#Shock: सलमान ने पाकिस्तान की वजह से रिजेक्ट की थी चक दे इंडिया!]

हॉकी टीम से कुछ याद आया? बस बस, सही पकड़े हैं। शाहरूख खान की फिल्म चक दे इंडिया अक्षय कुमार को ऑफर की गई थी लेकिन अक्षय ने उस दौरान ये रोल रिजेक्ट कर दिया था।

जबकि फिल्म में अक्षय के लिहाज़ से सब कुछ था - देशभक्ति, तिरंगा, एक हारा इंसान और जीत की एक बेमिसाल कहानी। लेकिन अक्षय को फिल्म की कहानी ही नहीं पसंद आई थी।

अब इतने साल बाद अक्षय उसी कलेवर में नज़र आ रहे हैं तो ज़ाहिर सी बात है कि उन्हें भी अपनी ये गलती याद तो ज़रूर आई होगी। वैसे उनकी फिल्म गोल्ड में बॉक्स ऑफिस पर गोल्ड कमाने वाली हर बात है।
["मेरी फिल्में 600 करोड़ कमा लें तो मैं भी खुद को आमिर खान मानूं"]

देखिए बॉलीवुड में अब तक कैसा रहा है 15 अगस्त वीकेंड पर रिलीज़ हुई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X