आखिर कब तक सलमान से पंगा लेते रहेंगे अक्षय कुमार

Salman Khan Akshay Kumar
है ना सोचने वाली बात, कि आखिर सलमान-अक्षय दोनों ही कलाकार बॉलीवुड में अपना अलग मकाम रखते है। दोनों के ही फैन्स लंबी संख्या में हैं। फिर ये दोनों कलाकार आपस में क्यों भिड़ते है? जो सलमान करते हैं, वैसा ही कुछ थोड़े दिन बाद अक्षय कुमार करने लगते है। या फिर जिन नुस्खों को अक्षय कुमार आजमा चुके हैं उन्हें सलमान मियां अपनाने लगते है।

यकीन नहीं आ रहा है ना आपको , जरा इन बातों पर गौर करें तो यकीन हो जायेगा। शुऱू से ध्यान दीजिये, अक्षय कुमार ने जब फिल्मों में कदम रखा था तो वो जमाना एक्शन का था, जनाब ने फिल्मी पर्दे पर पर गुंडो की खूब पिटाई की और बन गये बालीवुड के खिलाड़ियों के खिलाड़ी। उस समय सल्लू मियां पतले-दुबले, चॉकलेटी और रोमांटिक स्टार थे, मुहब्बत की जुबान से पर्दे पर उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया था। लेकिन ना जाने उन्हें क्या सूझी जनाब ने अपनी बॉडी को वी शेप में किया और पर्दे पर आ गये स्टंट करने।

लोगों को लगने लगा उनका चाकलेटी बॉय स्टंट भी करता है, फिर अक्षय ने अपनी छवि बदलने की भरपूर कोशिश की, लोग उन्हें भी रोमांटिक किरदार में पसंद करने लगे। यानी कि 'खिलाड़ी' बन गया लोगों की 'धड़कन' और 'आशिक' बन गया 'बागी'। दोनों हीरो की ये दबी तकरार खुलकर सामने आयी फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में। जहां दोनों ने पर्दे पर एक-दूसरे पर जमकर भड़ास निकाली। फिल्म को तो चलना ही था क्योंकि रील लाईफ में दोनों हीरो रीयल लाईफ में जो जी रहे थे।

दोनों की तकरार यहां भी नहीं रूकी, दोनों कलाकार टीवी पर आये, दोनों ने अलग-अलग धमाल किया लेकिन यहां भी दोनों की जंग जारी है, खबर आ रही है कि रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' जो कि अभी तक अक्षय के पास था वो सलमान मियां ने हथिया लिया है, अब उसे होस्ट सल्लू करेंगे। अक्षय बाबू कहां चुप बैठने वाले उन्होंने दूसरा दांव खेला, दंबग से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सोनाक्षी सिन्हा को अक्षय ने अपनी फिल्म जोकर में अभिनेत्री का रोल दिलवा दिया। कल तक सलमान के बिना एक कदम ना चलने वाली सोनाक्षी आज 'जोकर' अक्षय के झांसे में आ गई है।

और तो और बॉलीवुड में शर्टलेस हीरो का ट्रेंड लाने वाले सलमान खान है, जिन्होंने अपनी फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' में पहली बार शर्ट उतारी थी। अब उनका देखा-देखी अक्षय कुमार भी शर्टलेस हो गये है। सलमान जब शर्टलेस हुए थे उससे पहले लगातार उनकी कई फिल्में फ्लाप हुई थी। प्यार...से उनका कमबैक हुआ था, कुछ ऐसा ही हाल अक्षय कुमार का भी है..जिनके लिए पिछला साल बहुत बुरा साबित हुआ..उनकी कोई भी फिल्म पर्दे पर नहीं चली।

इसलिए हाउसफुल में उन्होंने सलमान का टोटका अपनाया है और वो पहली बार पर्दे पर शर्टलेस हुए हैं। देखना दिलचस्प होगा कि उनका ये टोटका कितना काम करता है, लेकिन इतना तो तय है कि दोनों सितारों की जंग के चलते दर्शकों को काफी अच्छे और रोचक किस्से सुनने तो मिलते रहेंगे।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X