अंटार्कटिका की ठंड में शर्ट उतारेंगे अक्षय

दस मिनट के इस सीन को फिल्म की शुरुआत में रखा जाएगा और सीन के दौरान अक्षय अपनी शर्ट भी उतार देंगे। वैसे ये सीन करना अक्षय की मजबूरी नहीं है बल्कि वो खुशी-खुशी अपनी मर्जी इस सीन के लिए तैयार हुए हैं। बल्कि अंटार्कटिका में लड़ाई की शूटिंग करने का आईडिया अक्षय ने ही फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और डायरेक्टर साजिद खान को दिया था।
अंटार्कटिका दुनिया की सबसे ठंड़ी जगह है जहां आजतक डाक्यूमेंट्री को छोड़कर कभी किसी कमर्शियल फिल्म की शूटिंग नहीं हुई है। देखना तो ये है कि खतरों के खिलाड़ी अक्षय के इस अंदाज को दर्शक कितना पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications