#Guess: अक्षय कुमार ने कितने करोड़ में फाइनल किया है अपना अगला प्रोजेक्ट!
भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार ने अक्षय को अपनी अगली फिल्म के लिए साइन कर लिया है। दिव्या खोसला कुमार, सनम रे और यारियां से साबित कर चुकी हैं कि युवाओं की नब्ज़ पकड़ना वो जानती हैं।
कब से दिव्या खोसला कुमार अक्षय कुमार को अपनी अगली फिल्म के लिए मना रही हैं और कब से अक्षय कुमार डेट्स का बहाना देकर टाल रहे हैं। अब आखिरकार अक्षय कुमार ने दिव्या खोसला के प्रोजेक्ट के लिए हां कर ही दी है। वैसे भी दिव्या के पति भूषण कुमार , अक्षय कुमार की ज़्यादातर फिल्मों के को प्रोड्यूसर रहते हैं।
ऐसे में अब अक्षय के पास कितना ही ऑप्शन होगा सोच लीजिए। वैसे जिन्हें याद ना हो उन्हें याद दिला दें कि दिव्या खोसला ने यारियां और सनम रे जैसी फिल्में बनाई हैं। इस बार क्या करने वाली हैं पता नहीं।

अगर सूत्रों की मानें तो सितंबर से अक्षय कुमार दिव्या खोसला कुमार की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर रहे हैं। हालांकि इस खबर की कोई पुष्टि नहीं कर रहा है क्योंकि ये वही डील है जो शायद 56 करोड़ में फाइनल हुई है।
[#Hafta: फिल्म कर दी रिजेक्ट वरना अक्षय नहीं...KHAN ब्लॉकबस्टर होती!]
इस डील के बाद हर लिहाज़ से बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार बन जाएंगे। अक्षय कुमार और टीसीरीज़ ने वैसे भी एयरलिफ्ट के साथ जितनी मज़बूती से दर्शकों पर पकड़ बनाई है, उसके बाद भूषण कुमार और अक्षय कुमार का साथ काफी लंबा चलने वाला था।
[इस फिल्म के लिए सलमान को अपनी #ReleaseDate दे देंगे अक्षय?]
दिलचस्प ये है कि उन्होंने अपना डेब्यू अक्षय कुमार की पत्नी के रूप में अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों से किया था। ऐसे में अब दिव्या अक्षय को कैसे रोल में डायरेक्ट करती हैं, ये देखना दिलचस्प होगा।
वैसे अक्षय कुमार इस वक्त सबसे ज़्यादा पसंद किए जा रहे सुपरस्टार हैं। क्यों हैं उसके कारण यहां हैं -


Click it and Unblock the Notifications